अपने Instagram अकाउंट की मदद से लॉग इन करके Threads का उपयोग शुरू करें. यहाँ आपका Instagram यूज़रनेम और वेरिफ़िकेशन बैज मौजूद रहता है.
मिक्स में जाएँ. अलग-अलग नज़रिया रखने वाले लोगों की कम्युनिटी से जुड़ें.
अपने पसंदीदा विषयों पर बातचीत खोजें और उनमें शामिल हों. दूसरों से जुड़ें और ज़रूरी चर्चाओं पर अपना नज़रिया शेयर करें.



Threads एक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आप रियल टाइम में बातचीत कर सकते हैं, अलग नज़रिए शेयर कर सकते हैं और कम्युनिटी से जुड़कर अपने पसंदीदा विषयों पर बात कर सकते हैं. आप ऐप में ज़्यादा से ज़्यादा 500 कैरेक्टर वाली पोस्ट बना सकते हैं. इसमें आपको लिंक, फ़ोटो, कैरोसल और 5 मिनट तक का वीडियो शामिल करने का विकल्प मिलता है.
क्या आपको किसी खास चीज़ से जुड़ी मदद चाहिए?
हमारे पास आपके सवालों के जवाब हैं.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अपने सभी सवालों के जवाब पाएँ.
Threads, Instagram का एक ऐप है. यहाँ आप सार्वजनिक तौर पर चैट देखते और शेयर करते हैं. आप Threads का उपयोग कैसे करते हैं इसके आधार पर, आप Threads पोस्ट भी कर सकते हैं, दूसरों को जवाब दे सकते हैं और उन प्रोफ़ाइल को फ़ॉलो कर सकते हैं जिनमें आपकी दिलचस्पी है. थ्रेड और उनके जवाबों में छोटे टेक्स्ट, लिंक, फ़ोटो, वीडियो या इनके मिले-जुले थ्रेड शामिल हो सकते हैं.
लोग अपनी फ़ीड और आपकी प्रोफ़ाइल पर आपके थ्रेड और जवाबों को देखने के लिए भी आपको फ़ॉलो कर सकते हैं. आपकी पोस्ट कौन देख सकता है, यह आपकी प्रोफ़ाइल की प्राइवेसी सेटिंग और अन्य सेटिंग के आधार पर तय होता है. लोग चर्चा में जुड़ने के लिए आपकी पोस्ट पर जवाब दे सकते हैं या आपका कंटेंट लाइक, शेयर, कोट या रीपोस्ट कर सकते हैं. Instagram अकाउंट वाला कोई भी व्यक्ति Threads प्रोफ़ाइल बना सकता है.
लोग अपनी फ़ीड और आपकी प्रोफ़ाइल पर आपके थ्रेड और जवाबों को देखने के लिए भी आपको फ़ॉलो कर सकते हैं. आपकी पोस्ट कौन देख सकता है, यह आपकी प्रोफ़ाइल की प्राइवेसी सेटिंग और अन्य सेटिंग के आधार पर तय होता है. लोग चर्चा में जुड़ने के लिए आपकी पोस्ट पर जवाब दे सकते हैं या आपका कंटेंट लाइक, शेयर, कोट या रीपोस्ट कर सकते हैं. Threads प्रोफ़ाइल बनाने के दो तरीके हैं. आप अपने Instagram अकाउंट से Threads में साइन अप कर सकते हैं. विकल्प के तौर पर, आप अपने ईमेल एड्रेस या मोबाइल नंबर से Threads में साइन अप कर सकते हैं.
लोग अपनी फ़ीड और आपकी प्रोफ़ाइल पर आपके थ्रेड और जवाबों को देखने के लिए भी आपको फ़ॉलो कर सकते हैं. आपकी पोस्ट कौन देख सकता है, यह आपकी प्रोफ़ाइल की प्राइवेसी सेटिंग और अन्य सेटिंग के आधार पर तय होता है. लोग चर्चा में जुड़ने के लिए आपकी पोस्ट पर जवाब दे सकते हैं या आपका कंटेंट लाइक, शेयर, कोट या रीपोस्ट कर सकते हैं. Instagram या Facebook अकाउंट वाला कोई भी व्यक्ति Threads प्रोफ़ाइल बना सकता है.
आप नया थ्रेड शुरू कर सकते हैं और यह चुन सकते हैं कि इसका जवाब कौन दे सकता है.
नया थ्रेड शुरू करने का तरीका जानें.
अन्य लोगों को जवाब देकर आप चर्चा में जुड़ सकते हैं. आपका जवाब थ्रेड में और आपकी प्रोफ़ाइल पर दिखाई देगा, जहाँ लोग उसका जवाब दे पाएँगे.
आपकी पोस्ट कौन देख सकता है, यह आपकी प्रोफ़ाइल की प्राइवेसी सेटिंग के आधार पर तय होता है. आप थ्रेड को लाइक, शेयर या रीपोस्ट भी कर सकते हैं.
किसी थ्रेड का जवाब देने और किसी थ्रेड को लाइक, रीपोस्ट या शेयर करने का तरीका जानें.
नोट: Threads पर कुछ फ़ीचर सिर्फ़ Threads प्रोफ़ाइल वाले यूज़र के लिए उपलब्ध हैं. अगर आप बिना प्रोफ़ाइल के Threads का उपयोग करते हैं, तो आप कंटेंट ब्राउज़ कर पाएँगे, लेकिन पोस्ट और इंटरैक्ट नहीं कर पाएँगे या आपके लिए दिए गए सुझाव नहीं देख पाएँगे. अगर आप प्रोफ़ाइल के बिना Threads का उपयोग करते हैं, तो हम आपके Threads अकाउंट की जानकारी का उपयोग आपके Instagram अकाउंट के साथ नहीं करेंगे और विज्ञापनों के लिए आपके Threads अकाउंट की जानकारी का उपयोग नहीं किया जाएगा. प्रोफ़ाइल के साथ और इसके बिना Threads का उपयोग करने के बारे में और जानें.
Threads, Instagram का एक ऐप है. Threads पर प्रोफ़ाइल बनाने के बाद, यह उस Instagram अकाउंट के साथ कनेक्ट हो जाएगा, जिसमें आपने लॉग इन किया है.
Threads, Instagram का एक ऐप है. अगर आप अपने Instagram अकाउंट से Threads पर प्रोफ़ाइल बना रहे हैं, तो यह उस Instagram अकाउंट के साथ कनेक्ट हो जाएगी, जिसमें आपने लाॅग इन किया है.
हम आपकी Instagram की जानकारी का उपयोग Meta की प्राइवेसी पॉलिसी और Threads की सप्लिमेंटल प्राइवेसी पॉलिसी के अनुसार आपकी प्रोफ़ाइल की जानकारी इंपोर्ट करने, आपकी Threads और Instagram फ़ीड को पर्सनलाइज़ करने व दोनों ऐप्स पर सुरक्षित रहने के लिए करते हैं. हम Threads से मिले डेटा का उपयोग Instagram पर आपके अनुभव को पर्सनलाइज़ करने और उसे बेहतर बनाने के लिए करते हैं. साथ ही, इसका उपयोग हमारी सर्विस की सुरक्षा और इंटीग्रिटी को बढ़ावा देने के लिए भी किया जाता है.
आपके Instagram अकाउंट के डेटा का उपयोग Threads के लिए किया जाता है और इसमें ये शामिल हो सकते हैं:
आपकी Instagram लॉग इन जानकारी
आपकी Instagram अकाउंट ID
आपका Instagram नाम और यूज़रनेम
आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो, जानकारी और लिंक जैसी आपकी Instagram प्रोफ़ाइल की जानकारी
आपके Instagram फ़ॉलोअर्स
वे अकाउंट, जिन्हें आप Instagram पर फ़ॉलो करते हैं
Instagram पर आपकी उम्र
बौद्धिक संपदा से जुड़े उल्लंघनों और हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड के खिलाफ़ जाने से जुड़े मामलों से संबंधित आपके Instagram अकाउंट का स्टेटस.
Threads पर प्रोफ़ाइल बनाने के बाद, यह उस Instagram या Facebook अकाउंट के साथ कनेक्ट हो जाएगी, जिसमें आपने लाॅग इन किया है.
हम आपकी Instagram और Facebook की जानकारी का उपयोग Meta की प्राइवेसी पॉलिसी और Threads की सप्लिमेंटल प्राइवेसी पॉलिसी के अनुसार आपकी प्रोफ़ाइल की जानकारी इंपोर्ट करने, आपके Threads अनुभव को पर्सनलाइज़ करने और उसे बेहतर बनाने व आपको सुरक्षित रखने के लिए करते हैं. हम Threads से मिले डेटा का उपयोग Instagram या Facebook पर आपके अनुभव को पर्सनलाइज़ करने और उसे बेहतर बनाने के लिए करते हैं. साथ ही, इसका उपयोग हमारी सर्विस की सुरक्षा और इंटीग्रिटी को बढ़ावा देने के लिए भी किया जाता है.
आपके Instagram या Facebook अकाउंट के डेटा का उपयोग Threads के लिए किया जाता है और इसमें ये शामिल हो सकते हैं:
आपकी लॉग इन जानकारी
आपकी अकाउंट ID
आपका नाम और यूज़रनेम
आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो और आपकी जानकारी जैसी आपकी प्रोफ़ाइल की जानकारी
आपके कनेक्शन
आपकी उम्र
बौद्धिक संपदा से जुड़े उल्लंघनों और हमारे कम्युनिटी स्टैंडर्ड के खिलाफ़ जाने से जुड़े मामलों से संबंधित आपके अकाउंट का स्टेटस.
नोट: आपकी Threads प्रोफ़ाइल से संबंधित जानकारी को Meta की प्राइवेसी पॉलिसी और Threads की सप्लिमेंटल प्राइवेसी पॉलिसी का पालन करना होगा. Instagram के उपयोग की शर्तें और Threads के उपयोग की शर्तें Threads पर आपके उपयोग पर लागू होती हैं.
आप Threads पर पोस्ट का जवाब देकर किसी चर्चा में अपनी राय दे सकते हैं. जब आप किसी पोस्ट का जवाब देते हैं, तो आपका जवाब आपकी प्रोफ़ाइल पर 'जवाब' टैब में आपके थ्रेड के रूप में दिखाई देगा और लोग उसका जवाब दे पाएँगे.
नोट: अगर आपकी प्रोफ़ाइल पब्लिक पर सेट है, तो Threads पर या उसके बाहर कोई भी आपके जवाब देख सकता है. पब्लिक और प्राइवेट प्रोफ़ाइल के बीच के अंतर के बारे में और जानें.
आप जिस पोस्ट पर जवाब देना चाहते हैं, उसके नीचे, पर क्लिक करें. नोट: अगर आपकी प्राइवेट प्रोफ़ाइल है और आप उस व्यक्ति को जवाब देते हैं जिसे आप फ़ॉलो नहीं करते, तो वही व्यक्ति आपका जवाब देख सकता है.
अपना जवाब डालें.
आपके थ्रेड में कौन जवाब दे सकता है, यह चुनने के लिए, थ्रेड पोस्ट करने से पहले सबसे नीचे बाईं ओर कोई भी जवाब दे सकता है पर क्लिक करें. आप 'कौन जवाब दे सकता है' को ऐसी प्रोफ़ाइल, जिन्हें आप फ़ॉलो करते हैं या सिर्फ़ वे जिन्हें मेंशन किया गया है पर सीमित कर सकते हैं.
अगर आप जवाबों को सीमित करते हैं, तो आपके थ्रेड को आपके फ़ेडिवर्स फ़ॉलोअर्स के साथ शेयर नहीं किया जाएगा.
यह सेटिंग उन प्राइवेट प्रोफ़ाइल के लिए उपलब्ध नहीं है, जो उन्हें फ़ॉलो नहीं करने वाले लोगों को जवाब देती हैं.
सबसे नीचे दाईं ओर पोस्ट पर क्लिक करें.
अगर कोई व्यक्ति आपकी पोस्ट पर जवाब देता है और आप अपनी पोस्ट डिलीट कर देते हैं, तो उनका जवाब डिलीट नहीं होगा. नोट: अगर आप किसी ऐसी पोस्ट का जवाब देते हैं, जिस पर जवाब के लिए मंज़ूरी दी गई है, तो आपका जवाब पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा मंज़ूरी देने के लिए कतार में जाएगा.
अगर आपकी प्राइवेट प्रोफ़ाइल है और आप उस व्यक्ति को जवाब देते हैं, जो आपको फ़ॉलो नहीं करता है, तो आपके जवाब में सबसे ऊपर दाईं ओर शामिल होगा, जिससे यह पता चलेगा कि वही व्यक्ति आपका जवाब देख सकता है.
अगर कोई व्यक्ति आपकी गायब होने वाली पोस्ट का जवाब देता है, तो उनका जवाब आपके इनबॉक्स में मैसेज के रूप में भेजा जाता है. सिर्फ़ आप देख सकते हैं कि आपकी गायब होने वाली पोस्ट का किसने जवाब दिया है.
अगर आप और पोस्ट बनाने वाले व्यक्ति, दोनों ने फ़ेडिवर्स पर शेयर करने की सुविधा चालू की है, तो अपने जवाब का ड्राफ़्ट बनाने के दौरान आपको सबसे ऊपर मैसेज दिखाई देगा. यह मैसेज दिखाता है कि आप पोस्ट पर जो जवाब देंगे उसे अन्य सर्वर के यूज़र्स के साथ शेयर किया जाएगा. आप जिस पोस्ट का जवाब दे रहे हैं उसका फ़ॉर्मेट फ़ेडिवर्स के अन्य सर्वर पर उपलब्ध नहीं है या पोस्ट पर जवाब देने की सुविधा सीमित लोगों के लिए उपलब्ध है, तो आपके जवाब फ़ेडिवर्स के अन्य सर्वर पर दिखाई नहीं देंगे.
अगर आपने फ़ेडिवर्स पर शेयर करने की सुविधा चालू की है और अन्य फ़ेडिवर्स सर्वर को कोई व्यक्ति सीधे आपकी पोस्ट का जवाब देता है, तो आप उसके जवाब Threads पर देख सकते हैं. नोट: अन्य सर्वर पर भेजे गए जवाब Threads पर कुछ समय बाद दिखाई देंगे और फ़िलहाल इन्हें सिर्फ़ पोस्ट बनाने वाला व्यक्ति देख सकता है. हो सकता है कि कई वजहों से कुछ जवाब Threads पर दिखाई न दें, जैसे कि जवाब का फ़ॉर्मेट सपोर्ट नहीं किया जाता है या जवाब हमारे सुरक्षा उपायों का पालन नहीं करता है.
फ़िलहाल आप Threads पर आपको दिखने वाले अन्य फ़ेडिवर्स सर्वर के यूज़र के जवाब शेयर नहीं कर सकते और न ही आप उनका जवाब दे सकते हैं, आप सिर्फ़ Threads पर उनके जवाब को लाइक कर सकते हैं.
अपना जवाब एडिट करने या लाइक, कोट, रीपोस्ट जैसी चीज़ें करने या थ्रेड शेयर करने का तरीका जानें.
Threads पर प्रोफ़ाइल बनाने के लिए, आपको अपने Instagram अकाउंट से साइन इन करना होगा. अगर आपका Instagram अकाउंट नहीं है, तो आप अकाउंट बना सकते हैं. आप अपने हर Instagram अकाउंट के लिए, Threads पर एक प्रोफ़ाइल बना सकते हैं.
कंप्यूटर से Threads.com का उपयोग करना
threads.com पर जाएँ.
अपना Instagram यूज़रनेम व पासवर्ड डालें और लॉग इन करें पर क्लिक करें. आप सबसे नीचे मौजूद Instagram के साथ जारी रखें पर भी क्लिक कर सकते हैं.
अपने Instagram अकाउंट से लॉग इन करने के बाद, अपनी Instagram प्रोफ़ाइल से प्रोफ़ाइल फ़ोटो, अपनी जानकारी, और लिंक इंपोर्ट करने के लिए Instagram से इंपोर्ट करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, आप यह भी कर सकते हैं:
प्रोफ़ाइल फ़ोटो अपलोड करने के लिए नाम के आगे पर क्लिक करें और अपनी फ़ोटो अपलोड करने का तरीका चुनें.
अपनी प्रोफ़ाइल पर परिचय लिखने के लिए, आपकी जानकारी पर क्लिक करें.
अपनी प्रोफ़ाइल में लिंक जोड़ने के लिए, लिंक पर क्लिक करें. अपने लिंक का URL और टाइटल डालें या सबसे नीचे Instagram से लिंक इंपोर्ट करें पर क्लिक करें.
सबसे नीचे जारी रखें पर क्लिक करें.
चुनें कि आप पब्लिक प्रोफ़ाइल चाहते हैं या प्राइवेट प्रोफ़ाइल और इसके बाद, सबसे नीचे जारी रखें पर क्लिक करें.
किसी प्रोफ़ाइल को फ़ॉलो करने के लिए उसके नाम के आगे फ़ॉलो करें या सभी को फ़ॉलो करें पर क्लिक करें.
नियम और शर्तें देखें, इसके बाद Threads से जुड़ें पर क्लिक करें.
Android और iPhone के लिए Threads ऐप
(iPhone) पर App Store से या (Android) पर Google Play स्टोर से Threads ऐप डाउनलोड करें.
ऐप इंस्टॉल हो जाने के बाद, उसे खोलने के लिए पर टैप करें.
सबसे नीचे Instagram से लॉग इन करें पर टैप करें.
आपको वह अकाउंट दिखेगा जिससे फ़िलहाल आप Instagram ऐप पर साइन इन हैं.
अगर आप Instagram ऐप में साइन इन नहीं हैं, तो अपने Instagram अकाउंट में लॉग इन करने के लिए सबसे नीचे Instagram से लॉग इन करें पर टैप करें. लॉग इन करने के बाद, आपको वापस Threads ऐप पर ले जाया जाएगा.
अगर आपके पास एक से ज़्यादा Instagram अकाउंट हैं और आप दूसरे अकाउंट से साइन इन करना चाहते हैं, तो सबसे नीचे अकाउंट स्विच करें पर टैप करें और दूसरा अकाउंट चुनें. अगर आपको लिस्ट में अपना दूसरा अकाउंट नहीं दिखता है, तो दूसरे किसी Instagram अकाउंट में लॉग इन करें पर टैप करें और अपने Instagram अकाउंट में लॉग इन करें.
यह चुनें कि आप पब्लिक प्रोफ़ाइल चाहते हैं या प्राइवेट प्रोफ़ाइल और फिर सबसे नीचे आगे बढ़ें पर टैप करें.
किसी प्रोफ़ाइल के आगे फ़ॉलो करें पर टैप करके उसे फ़ॉलो करें. इसके बाद, सबसे ऊपर दाईं ओर आगे बढ़ें पर टैप करें या सबसे नीचे सभी को फ़ॉलो करें पर टैप करें.
शर्तें और पॉलिसी पढ़ें, फिर सबसे नीचे Threads से जुड़ें पर टैप करें.
Threads पर आप जिन प्रोफ़ाइल को फ़ॉलो करते हैं और जो प्रोफ़ाइल आपको फ़ॉलो करती हैं, इसका असर इस बात पर नहीं पड़ता है कि Instagram पर आप किन प्रोफ़ाइल को फ़ॉलो करते हैं और कौन-सी प्रोफ़ाइल आपको फ़ॉलो करती हैं.
आप 'आपकी जानकारी', लिंक और प्रोफ़ाइल फ़ोटो अपडेट करने के लिए, किसी भी समय Threads पर अपनी प्रोफ़ाइल एडिट कर सकते हैं. अपना यूज़रनेम और निजी जानकारी जैसी अन्य चीज़ों को अपडेट करने के लिए, Instagram पर अपनी प्रोफ़ाइल एडिट करें.
अगर आपका Instagram अकाउंट वेरिफ़ाई हो गया है, तो आप सिर्फ़ Instagram पर अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो बदल सकते हैं. आपकी Threads प्रोफ़ाइल पर वेरिफ़िकेशन बैज भी दिखाया जाएगा.
अगर आप अपनी Threads प्रोफ़ाइल और अन्य सर्वर पर आपकी प्रोफ़ाइल (जैसे Mastodon) के बीच अपनी पहचान को लिंक करना चाहते हैं, तो आप rel="me" लिंक बनाने के लिए किसी अन्य सर्वर से Threads पर 'आपकी जानकारी' में अपनी अन्य प्रोफ़ाइल का लिंक जोड़ सकते हैं. Threads पर अपनी प्रोफ़ाइल को एडिट करने का तरीका जानें.
थ्रेड आपके द्वारा पोस्ट किया गया वह कंटेंट है, जो आपकी प्रोफ़ाइल और फ़ीड में दिखाई देता है. इसमें छोटे टेक्स्ट, लिंक, फ़ोटो, वीडियो या इनके कॉम्बिनेशन शामिल हो सकते हैं. आपके थ्रेड कौन देख सकता है, यह आपकी प्रोफ़ाइल की प्राइवेसी सेटिंग के आधार पर तय होता है.
थ्रेड पोस्ट करें
सबसे नीचे दाईं ओर नई पोस्ट पर क्लिक करें.
आप अपनी पोस्ट में जो भी कंटेंट शामिल करना चाहते हैं, उसे डालें. आप यह भी कर सकते हैं:
अपने थ्रेड में फ़ोटो या वीडियो अटैच करने के लिए गैलरी से जोड़ें पर क्लिक करें.
अपनी पोस्ट में GIF जोड़ने के लिए GIF पर टैप करें.
अपनी पोस्ट में किसी टॉपिक को टैग करने के लिए टैग पर क्लिक करें.
अपनी पोस्ट में पोल जोड़ने के लिए पोल पर क्लिक करें.
आपके थ्रेड का जवाब कौन दे सकता है और उसे कौन कोट कर सकता है, यह बदलने के लिए सबसे नीचे बाईं ओर कोई भी जवाब दे सकता है और कोट कर सकता है पर क्लिक करें. आप जवाब देने वाले और कोट करने वाले लोगों को ऐसी प्रोफ़ाइल, जिन्हें आप फ़ॉलो करते हैं या सिर्फ़ वे, जिन्हें मेंशन किया गया है पर सीमित कर सकते हैं. अगर आप जवाबों और कोट को सीमित करते हैं, तो आपके थ्रेड को आपके फ़ेडिवर्स फ़ॉलोअर्स के साथ शेयर नहीं किया जाएगा.
सबसे नीचे दाईं ओर पोस्ट पर क्लिक करें.
आप अपनी पोस्ट के नीचे शेयर करें बटन पर क्लिक करके अपने थ्रेड का लिंक कॉपी कर सकते हैं.
सबसे नीचे नई पोस्ट पर टैप करें.
आप थ्रेड में जो जानकारी शामिल करना चाहते हैं, वह डालें.
आप इन पर भी टैप कर सकते हैं:
अपनी पोस्ट में फ़ोटो या वीडियो अटैच करने के लिए, गैलरी से जोड़ें पर टैप करें. आप अटैच करने के लिए 10 आइटम तक चुन सकते हैं. किसी व्यक्ति को फ़ोटो में टैग करने का तरीका जानें.
अपनी पोस्ट में GIF जोड़ने के लिए GIF पर टैप करें.
अपनी पोस्ट में किसी टॉपिक को टैग करने के लिए टैग पर क्लिक करें.
अपनी पोस्ट में पोल जोड़ने के लिए पोल पर क्लिक करें.
अपनी पोस्ट में लोकेशन जोड़ने के लिए लोकेशन पर टैप करें.
अपने थ्रेड में जोड़ने के लिए, थ्रेड में जोड़ें पर टैप करें. अगर आपके थ्रेड में 500 से ज़्यादा कैरेक्टर हैं, तो अपने आप दूसरा थ्रेड जोड़ दिया जाएगा.
आपके थ्रेड का जवाब कौन दे सकता है और उसे कौन कोट कर सकता है, यह बदलने के लिए सबसे नीचे बाईं ओर कोई भी जवाब दे सकता है और कोट कर सकता है पर टैप करें. आप जवाब देने वाले और कोट करने वाले लोगों को ऐसी प्रोफ़ाइल, जिन्हें आप फ़ॉलो करते हैं या सिर्फ़ वे, जिन्हें मेंशन किया गया है पर सीमित कर सकते हैं. अगर आप जवाबों और कोट को सीमित करते हैं, तो आपके थ्रेड को आपके फ़ेडिवर्स फ़ॉलोअर्स के साथ शेयर नहीं किया जाएगा.
सबसे नीचे दाईं ओर पोस्ट पर टैप करें. आपका थ्रेड पोस्ट होते समय, आपको सबसे ऊपर एक प्रोग्रेस बार दिखाई देगा.
आप अपनी पोस्ट के नीचे शेयर करें पर टैप करके अपने थ्रेड को Instagram और अन्य ऐप्स पर शेयर कर सकते हैं.
फ़ेडिवर्स पर शेयर करें
अगर आपने फ़ेडिवर्स पर शेयरिंग चालू की है, तो आपकी Threads पोस्ट अपने आप फ़ेडिवर्स के अन्य सर्वर पर शेयर हो जाती है. ध्यान दें कि यह उन पोस्ट पर लागू नहीं होगा जो आपने फ़ेडिवर्स पर शेयरिंग चालू करने से पहले बनाई हैं. हम आपकी पोस्ट को अन्य सर्वर पर शेयर करने से पहले 15 मिनट रुकेंगे, ताकि अगर आप चाहें, तो आप Threads पर अपनी पोस्ट को एडिट कर सकें.
अन्य सर्वर पर शेयर किए जाने वाले थ्रेड में सबसे ऊपर दाईं ओर शेयर किया गया दिखाई देगा. नोट: वैसे तो मीडिया वाली आपकी पोस्ट को अन्य सर्वर पर शेयर किया जा सकता है, लेकिन इन सर्वर में इसकी कुछ सीमाएँ हो सकती हैं कि वहाँ पर मीडिया कैसा दिखाई देगा, जैसे कि वहाँ कितनी फ़ोटो और वीडियो देखे जा सकते हैं.
अगर आप Threads पर कोई ऐसी पोस्ट ड्राफ़्ट कर रहे हैं जिसे अन्य सर्वर पर शेयर नहीं किया जा सकेगा, तो आपको पोस्ट ड्राफ़्ट करते समय, इस बारे में बताने के लिए सबसे ऊपर एक मैसेज दिखेगा. आपकी पोस्ट को अन्य सर्वर पर शेयर नहीं किया जाएगा अगर उसमें ये चीज़ें हैं:
पोल शामिल है
यह सीमित करता है कि कौन जवाब दे सकता है और कौन कोट कर सकता है
इसमें कॉपीराइट किया हुआ ऑडियो शामिल है, जो हमारे ऑडियो लाइसेंसिंग एग्रीमेंट का उल्लंघन करता है. ध्यान दें: थ्रेड पोस्ट करने से पहले, Threads आपको यह नोटिफ़िकेशन नहीं भेज पाएगा कि अगर वह पोस्ट हमारे ऑडियो लाइसेंसिंग एग्रीमेंट का पालन नहीं करती है, तो उसे अन्य फ़ेडिवर्स सर्वर पर शेयर नहीं किया जाएगा.
ध्यान रखें
अगर कोई व्यक्ति आपके थ्रेड का जवाब देता है और आप अपना थ्रेड डिलीट कर देते हैं, तो उनका जवाब डिलीट नहीं होगा.
अगर कोई ऐसी प्राइवेट प्रोफ़ाइल आपकी पोस्ट का जवाब देती है, जिसे आप फ़ॉलो नहीं करते हैं, तो सिर्फ़ आप ही उनका जवाब देख पाएँगे.
अगर आपने पहले ही पोस्ट फ़ेडिवर्स पर शेयर कर दी है, तो आप उसके लिए यह नहीं बदल सकते कि उसका जवाब कौन दे सकता है या उसे कौन कोट कर सकता है.
ऐसा हो सकता है कि फ़ेडिवर्स पर शेयर की गई सभी पोस्ट सभी सर्वर पर शेयर न की जाएँ. ऐसा इसलिए है, क्योंकि मॉडरेशन पॉलिसी और फ़ेडरेशन के नियमों के आधार पर, हमें अन्य सर्वर पर प्रतिबंध लगाने पड़ सकते हैं और हो सकता है कि अन्य सर्वर हम पर प्रतिबंध लगाएँ.
आप Threads पर जो भी चीज़ें पोस्ट करते हैं, उन्हें Meta की म्यूज़िक के उपयोग से जुड़ी गाइडलाइन का पालन करना होगा.
Instagram के विपरीत, Threads फ़िलहाल ब्रांडेड कंटेंट टूल की सुविधा नहीं देता है. अगर आप अपनी Threads प्रोफ़ाइल पर ब्रांडेड कंटेंट को पोस्ट कर रहे हैं, तो उस पोस्ट में टेक्स्ट या हैशटैग जोड़कर बताएँ कि वह पोस्ट पेड प्रमोशन है, ताकि यह पता चल सके कि वह पोस्ट पेड पार्टनरशिप वाली है. Meta की ब्रांडेड कंटेंट पॉलिसी के बारे में ज़्यादा जानें.
Threads पर अपनी पोस्ट एडिट करने या ड्राफ़्ट सेव करने का तरीका जानें.
आप Threads पर किसी थ्रेड या जवाब को लाइक, रीपोस्ट और कोट कर सकते हैं.
थ्रेड के नीचे, इन पर क्लिक करें:
थ्रेड लाइक करने के लिए पर.
थ्रेड को रीपोस्ट या कोट करने के लिए पर. जब आप किसी थ्रेड को रीपोस्ट करेंगे, तो वह थ्रेड आपकी प्रोफ़ाइल या फ़ीड में रीपोस्ट किए गए थ्रेड के रूप में दिखाई देगा. जब आप किसी थ्रेड को कोट करते हैं, तो उसे आपके द्वारा पोस्ट किए जाने वाले थ्रेड में शामिल किया जाएगा.
थ्रेड के नीचे, इन पर टैप करें:
थ्रेड लाइक करने के लिए पर.
थ्रेड को रीपोस्ट या कोट करने के लिए पर जब आप किसी थ्रेड को रीपोस्ट करेंगे, तो वह थ्रेड आपकी प्रोफ़ाइल या फ़ीड में रीपोस्ट किए गए थ्रेड के रूप में दिखाई देगा. जब आप किसी थ्रेड को कोट करते हैं, तो उसे आपके द्वारा पोस्ट किए जाने वाले थ्रेड में शामिल किया जाएगा.
Threads पर आपको दिखने वाली पोस्ट शेयर करने का तरीका जानें.
जब आप अपनी Threads प्रोफ़ाइल को पब्लिक या प्राइवेट पर स्विच करते हैं, तो इससे यह सेटिंग बदल जाती है कि आपकी पोस्ट कौन देख सकता है. आप यह मैनेज भी कर सकते हैं कि Meta किस तरह Threads पर आपके द्वारा पोस्ट किए गए पब्लिक कंटेंट का सुझाव, Meta के सभी प्रोडक्ट पर देता है. Threads पर पब्लिक और प्राइवेट प्रोफ़ाइल के बीच अंतर
| Threads पर पब्लिक प्रोफ़ाइल | Threads पर प्राइवेट प्रोफ़ाइल | |
|---|---|---|
| आपको कौन फ़ॉलो कर सकता है? | आपकी परमिशन के बिना Threads पर मौजूद कोई भी व्यक्ति. फ़ेडिवर्स पर कोई भी व्यक्ति, अगर आपने इस पर शेयरिंग चालू की है. | Threads पर वे फ़ॉलोअर्स जिन्हें आपने मंज़ूरी दी है. |
| आप जिन Threads प्रोफ़ाइल को फ़ॉलो करते हैं और जो Threads प्रोफ़ाइल आपको फ़ॉलो करती हैं, उन्हें कौन देख सकता है? | Facebook जैसे Meta के अन्य सभी प्रोडक्ट सहित, Threads पर या उसके बाहर कोई भी. फ़ेडिवर्स पर मौजूद कोई भी, अगर आपने इस पर शेयरिंग चालू की है. | Threads पर मौजूद आपके फ़ॉलोअर्स. |
| आप Threads पर जिन प्राइवेट प्रोफ़ाइल को फ़ॉलो करते हैं और Threads पर जो प्राइवेट प्रोफ़ाइल आपको फ़ॉलो करती हैं, उन्हें कौन देख सकता है? | Threads पर कोई भी व्यक्ति. फ़ेडिवर्स पर कोई भी व्यक्ति, अगर आपने इस पर शेयरिंग चालू की है. | Threads पर मौजूद आपके फ़ॉलोअर्स. |
| Threads पर आपकी पोस्ट कौन देख सकता है? | Facebook जैसे Meta के अन्य सभी प्रोडक्ट सहित, Threads पर या उसके बाहर कोई भी. फ़ेडिवर्स पर मौजूद कोई भी, अगर आपने इस पर शेयरिंग चालू की है. | Threads पर मौजूद आपके फ़ॉलोअर्स और वे लोग जिन्हें आप जवाब देते हैं. |
| आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो, नाम, यूज़रनेम और आपकी जानकारी के साथ-साथ आपकी Threads प्रोफ़ाइल की जानकारी कौन देख सकता है? | Facebook जैसे Meta के अन्य सभी प्रोडक्ट सहित, Threads पर या उसके बाहर कोई भी. | Facebook जैसे Meta के अन्य सभी प्रोडक्ट सहित, Threads पर या उसके बाहर कोई भी. |
| आपके थ्रेड के लिंक कौन शेयर कर सकता है? | कोई भी. | कोई भी. |
| आपके थ्रेड को अपनी Instagram और/या Facebook स्टोरी में कौन शेयर कर सकता है? | Threads पर मौजूद कोई भी व्यक्ति. | कोई भी नहीं. |
| आपका कंटेंट कौन रीपोस्ट कर सकता है? | Threads पर कोई भी व्यक्ति. फ़ेडिवर्स पर कोई भी व्यक्ति, अगर आपने इस पर शेयरिंग चालू की है. | Threads पर मौजूद आपके फ़ॉलोअर्स. |
| आपका कंटेंट कौन कोट कर सकता है? | Threads पर कोई भी व्यक्ति. फ़ेडिवर्स पर कोई भी व्यक्ति, अगर आपने इस पर शेयरिंग चालू की है. | Threads पर मौजूद आपके फ़ॉलोअर्स. |
| आपकी पोस्ट को Threads के बाहर कौन एम्बेड कर सकता है? | Threads पर मौजूद या उससे बाहर कोई भी व्यक्ति. | कोई भी नहीं. |
फ़ॉलो रिक्वेस्ट एक्टिविटी में दिखाई देती हैं, जहाँ आप इन्हें स्वीकार या इग्नोर कर सकते हैं.
अगर कोई व्यक्ति आपकी प्रोफ़ाइल को प्राइवेट पर सेट करने से पहले से आपको फ़ॉलो कर रहा है और आप नहीं चाहते कि वे आपकी पोस्ट देखें, तो आप उन्हें अपने फ़ॉलोअर्स की लिस्ट से हटा सकते हैं या उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं.
अगर आपने फ़ेडिवर्स पर शेयरिंग चालू की है और अपनी प्रोफ़ाइल को प्राइवेट पर स्विच किया है, तो हम आपकी Threads प्रोफ़ाइल से फ़ेडिवर्स पर शेयर करना बंद कर देंगे और हम फ़ेडिवर्स के अन्य सर्वर से रिक्वेस्ट करेंगे कि अपने सर्वर से आपकी Threads प्रोफ़ाइल और कंटेंट डिलीट कर दें. हम गारंटी नहीं दे सकते कि वे आपकी जानकारी को डिलीट कर देंगे और आपकी Threads प्रोफ़ाइल को प्राइवेट करने के आपके फ़ैसले के बावजूद यह सार्वजनिक रूप से दिखाई दे सकती है.
Threads पर मौजूद या उससे बाहर कोई भी व्यक्ति पब्लिक पोस्ट पर आपके लाइक देख सकता है.
Threads पर मौजूद अन्य लोगों को आपकी प्रोफ़ाइल फ़ॉलो करने का सुझाव दिया जा सकता है.
आपकी प्रोफ़ाइल Threads पर सर्च रिज़ल्ट में दिखाई दे सकती है.
Threads पर मौजूद कोई भी व्यक्ति आपको मेंशन कर सकता है, जब तक आप अपनी मेंशन सेटिंग अपडेट नहीं करते हैं.
आपकी प्रोफ़ाइल सर्च इंजन के परिणामों में दिख सकती है. हालाँकि, इसमें सिर्फ़ आपकी प्रोफ़ाइल की जानकारी दिखेगी (आपका यूज़रनेम, नाम, प्रोफ़ाइल फ़ोटो, आपकी जानकारी और लिंक).
जिस भी व्यक्ति को आपका थ्रेड दिखेगा, वह आपके थ्रेड का स्क्रीनशॉट ले सकता है और उसे शेयर कर सकता है.
जब आप किसी व्यक्ति को ब्लॉक करते हैं, तो वे Threads पर आपके द्वारा पोस्ट किया गया कोई भी कंटेंट नहीं देख पाएँगे. जब आप लोगों को ब्लॉक करते हैं, तो उन्हें इस बारे में नहीं बताया जाता है.
Threads पर किसी व्यक्ति को ब्लॉक या अनब्लॉक करने के कई तरीके हैं.
किसी प्रोफ़ाइल को ब्लॉक या अनब्लॉक करना
और जानने के लिए नीचे दिए गए विकल्प पर क्लिक करें.
आप जिस प्रोफ़ाइल को ब्लॉक या अनब्लॉक करना चाहते हैं उसकी पोस्ट पर विकल्प पर क्लिक करें.
ब्लॉक करें पर क्लिक करें.
कन्फ़र्म करने के लिए सबसे नीचे ब्लॉक करें पर क्लिक करें.
किसी व्यक्ति की प्रोफ़ाइल पर जाएँ.
उनकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो के नीचे विकल्प पर क्लिक करें और फिर ब्लॉक करें या अनब्लॉक करें पर क्लिक करें.
अपना विकल्प कन्फ़र्म करें.
आप उनकी प्रोफ़ाइल पर फ़ॉलोअर्स की संख्या के नीचे अनब्लॉक करें पर क्लिक करके भी किसी व्यक्ति को अनब्लॉक कर सकते हैं.
जब आप Threads पर किसी व्यक्ति को ब्लॉक करते हैं, तो क्या होता है
जब आप किसी व्यक्ति को ब्लॉक करते हैं, तो:
आपकी पोस्ट से उनके लाइक हटा दिए जाएँगे. किसी व्यक्ति को अनब्लॉक करने से उनके पिछले लाइक रीस्टोर नहीं होंगे.
वे आपके जवाब या आपका रीपोस्ट किया गया कोई भी कंटेंट नहीं देख पाएँगे.
आपकी पोस्ट पर उनके जवाबों को अन्य लोग नहीं देख सकते.
वे आपका यूज़रनेम मेंशन नहीं कर पाएँगे या आपको टैग नहीं कर पाएँगे, भले ही आप अपना यूज़रनेम बदल दें.
वे आपको मैसेज नहीं भेज पाएँगे.
अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ ग्रुप चैट में हैं, जिसे आपने ब्लॉक किया है, तो आपसे एक डायलॉग के ज़रिए यह पूछा जाएगा कि आप इस ग्रुप में बने रहना चाहते हैं या इससे बाहर निकलना चाहते हैं. अगर आप ग्रुप में बने रहते हैं, तो आप और ब्लॉक किया गया व्यक्ति ग्रुप में एक-दूसरे के मैसेज देख पाएँगे.
वे Threads पर आपकी प्रोफ़ाइल या कंटेंट नहीं ढूँढ पाएँगे.
फ़ेडिवर्स पर अन्य सर्वर के यूज़र्स को ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट भेजने का तरीका जानें.
ऐसे कुछ तरीके हैं जिनसे आप Threads पर उन पोस्ट और मैसेज रिक्वेस्ट को छिपा सकते हैं, जिनमें संभावित रूप से आपत्तिजनक, गुमराह करने वाला या स्पैम कंटेंट हो सकता है.
और जानने के लिए नीचे दिए गए विकल्प पर क्लिक करें.
जवाब के आगे मौजूद विकल्प पर क्लिक करें.
सभी के लिए छिपाएँ पर क्लिक करें.
छिपाए गए जवाब आपके थ्रेड में सबसे नीचे 'न दिखाएँ' सेक्शन में भेज दिए जाते हैं. आपके द्वारा मैन्युअल तरीके से छिपाया गया जवाब सिर्फ़ आपको और जवाब लिखने वाले व्यक्ति को दिखाई देता है. आप थ्रेड में स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाकर और सभी देखें पर टैप करके छिपाए गए जवाब देख सकते हैं. छिपाए गए आपके जवाब में से किसी जवाब को फिर से दिखाने के लिए जवाब के आगे विकल्प पर टैप करें और फिर दिखाएँ पर टैप करें.
आपकी पोस्ट के ऐसे जवाब जिनमें आम शब्द, वाक्यांश या इमोजी शामिल हैं जो आपत्तिजनक, गुमराह करने वाले या स्पैम हो सकते हैं, उन्हें छिपाए गए शब्द की सेटिंग का उपयोग करके अपने आप छिपा दिया जाएगा. आपके थ्रेड में मौजूद छिपाए गए जवाब थ्रेड में सबसे नीचे 'न दिखाएँ' सेक्शन में भेज दिए जाते हैं. अन्य लोग अब भी इन जवाबों को देख सकते हैं. यह सेटिंग डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहती है, लेकिन आप इसे कभी भी बदल सकते हैं.
सबसे नीचे बाईं ओर मेनू पर क्लिक करें और फिर सेटिंग पर क्लिक करें.
जवाबों में आम आपत्तिजनक शब्दों को छिपाएँ पर क्लिक करें.
आप छिपाए गए शब्दों की सेटिंग का उपयोग करके उन शब्दों, हैशटैग वाले विषयों, वाक्यांशों, नंबर और इमोजी को छिपाए गए शब्दों के कस्टम फ़िल्टर में जोड़ सकते हैं, जिन्हें आप Threads पर नहीं देखना चाहते हैं. जब आप कस्टम फ़िल्टर बनाते हैं, तो:
Threads पर पोस्ट आपकी फ़ीड से छिपा दी जाएँगी और ये सर्च रिज़ल्ट व अन्य लोगों की प्रोफ़ाइल में सामान्य रूप से दिखाई नहीं देंगी.
आपकी पोस्ट के जवाबों को आपकी पोस्ट में सबसे नीचे 'छिपाए गए जवाब' सेक्शन में छिपा दिया जाएगा.
मैसेज रिक्वेस्ट को आपके इनबॉक्स में छिपी हुई रिक्वेस्ट फ़ोल्डर में भेज दिया जाएगा.
सबसे नीचे बाईं ओर मेनू पर क्लिक करें और फिर सेटिंग पर क्लिक करें.
इसके बाद,
कंटेंट से जुड़ी प्राथमिकताएँ पर क्लिक करें.
इसके बाद,
अगर आपको अपनी फ़ीड, अपनी पोस्ट के जवाबों और मैसेज रिक्वेस्ट के लिए अपने खुद के फ़िल्टर बनाने हैं, तो आप ऐसा कस्टम फ़िल्टर के नीचे नया फ़िल्टर पर क्लिक करके कर सकते हैं. यहाँ से आप ऐसा कर सकते हैं:
छिपाए जाने वाले कंटेंट के बारे में बताने के लिए नाम और डिस्क्रिप्शन डालें.
इसके बाद,
आप अपने फ़िल्टर में शामिल करने के लिए शब्दों डालने हेतु शब्द जोड़ें पर क्लिक करें.
चुनें कि कितने समय तक छिपाना है के नीचे,
अपने फ़िल्टर की अवधि चुनने के लिए चुनें को चुनें.
इसके बाद, सबसे नीचे सेव करें पर क्लिक करें.